India-Pakistan border : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से एक पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा है। यह घटनाक्रम जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल के एक जवान को पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा पकड़े जाने के लगभग दस दिन बाद हुआ है। पाकिस्तानी रेंजर को बल की राजस्थान फ्रंटियर ने हिरासत में लिया है।
यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को दी। यह घटनाक्रम जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल के एक जवान को पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा पकड़े जाने के लगभग दस दिन बाद हुआ है। पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर को बल की राजस्थान फ्रंटियर ने हिरासत में लिया है। बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तान रेंजर्स ने 23 अप्रैल को पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़ा था और भारतीय बल द्वारा कड़े विरोध के बावजूद उसने उसे सौंपने से इनकार कर दिया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour