LIVE: ट्रंप ने चीन पर लगाया 104 प्रतिशत टैरिफ, 9 लाख प्रवासियों का परमिट रद्द



Latest News Today Live Updates in Hindi: अमेरिका ने चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की, इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ गया है। पल पल की जानकारी… 

-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल के बाद अब 2 दिवसीय दौरे पर स्लोवाकिया पहुंची। वह स्लोवाकिया जाने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं।

-गुजरात में आज कांग्रेस का अधिवेशन। मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल। 

 

अमेरिका ने चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि नई टैरिफ दरें आज रात 12.01 बजे (अमेरिकी समयानुसार) से लागू होंगी। इसे चीन की धमकी का अमेरिकी जवाब माना जा रहा है। अमेरिका ने चीन पर 34 फीसदी टैरिफ लगाया था। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर 34 फीसदी टैरिफ लगा दिया था। ALSO READ: अब शुरू होगा ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप चीन से वसूलेंगे 104 प्रतिशत टैरिफ

ट्रंप प्रशासन ने 9 लाख प्रवासियों का परमिट रद्द किया, तत्काल देश छोड़ने का आदेश। बाइडन राज में सीबीपी वन एप नीति के तहत ये प्रवासी अमेरिका आए थे।

 



Source link

Leave a Reply

Back To Top