

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री से सम्मानित होने वाली मध्यप्रदेश की 5 विभूतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि भेरूसिंह चौहान (कला), बुधेन्द्र कुमार जैन (चिकित्सा), हरचंदन सिंह भट्टी (कला), जगदीश जोशिला (साहित्य एवं शिक्षा) और सैली होल्कर (व्यापार एवं उद्योग) ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश के नाम को गौरवान्वित किया है।
ALSO READ: Padma Shri awards : 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री सहित 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश की 5 प्रतिष्ठित विभूतियों को पद्मश्री सम्मान प्रदान करने की घोषणा पर आभार जताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि यह अत्यन्त गर्व का क्षण है। मध्यप्रदेश की विभूतियों का पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाना उनकी कड़ी मेहनत और अपने कार्यक्षेत्र में की गई सेवा का सच्चा सम्मान है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा घोषित देश के प्रतिष्ठित पद्म सम्मान में मध्यप्रदेश से पांच प्रबुद्धजनों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।
श्री भेरू सिंह चौहान जी (कला),
श्री हरिचंदन सिंह भट्टी जी (कला),
श्री जगदीश…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 25, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.jsमुख्यमंत्री ने सम्मानित होने वाली सभी विभूतियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सम्मान न केवल इन व्यक्तियों की उपलब्धियों को रेखांकित करता है, बल्कि समाज को प्रेरणा भी प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश और प्रदेश के विकास में इन विभूतियों का योगदान आगे भी महत्त्वपूर्ण साबित होगा।
