Petrol-Diesel : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, जानिए क्‍या हैं 4 महानगरों में भाव



Petrol and Diesel Prices : देश की सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। हालांकि दिल्‍ली और मुंबई सहित देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए, क्‍या हैं 4 महानगरों में पेट्रोल और डीजल के भाव…

ALSO READ: Petrol-Diesel: पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके नगर में कीमतें
भारतीय तेल कंपनियों (Indian Oil Companies) ने देशभर में पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार आज सोमवार, 13 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

 

देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67, मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपए और डीजल 90.03, कोलकाता में पेट्रोल 105.01 रुपए और डीजल 91.82 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.80 और डीजल की कीमत 92.39 रुपए प्रति लीटर है।

 

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के खुदरा दाम जारी, जानें ताजा भाव

दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।



Source link

Leave a Reply

Back To Top