Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के खुदरा दाम जारी, जानें ताजा भाव



Petrol-Diesel Price: पिछले 24 घंटे के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार क्रूड के भाव करीब 1 डॉलर प्रति बैरल बढ़ गए और इसका असर शुक्रवार सुबह घरेलू बाजार में भी देखा गया।  भारतीय  तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव जारी  कर  दिए  हैं।  देश के  प्रमुख  4 महानगरों में दाम नहीं बदले।

 

कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 77.28 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी नीचे बढ़कर 74.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दाम गिरे, पेट्रोल डीजल के खुदरा दाम हुए कम, 4 महानगरों में दाम बरकरार

 

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 18 पैसे महंगा होकर 95.05 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 18 पैसे चढ़ा और 88.19 रुपए लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में भी पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 94.70 रुपए लीटर तो डीजल 7 पैसे चढ़कर 87.81 रुपए लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 77 पैसे चढ़कर 106.11 रुपए लीटर पहुंच गया जबकि डीजल 73 पैसे महंगा होकर 92.92 रुपए लीटर बिक रहा है।

 

देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।ALSO READ: Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, जानें ताजा कीमतें

 

देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : नोएडा में पेट्रोल 95.05 और डीजल 88.19, 

गाजियाबाद में पेट्रोल 94.70 और डीजल 87.81 और पटना में पेट्रोल 106.11 और डीजल 92.92 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

 

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के दामों आई कमी, तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव

 

दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

 

Edited by: Ravindra Gupta



Source link

Leave a Reply

Back To Top