जैन मिलन क्षेत्र क्र. 10 का बृहद भ्रमण, शाखा विस्तार एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम

जैन मिलन क्षेत्र क्र. 10 का बृहद भ्रमण, शाखा विस्तार एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम

नवीन शाखाएं एवं पुनर्गठन 8 शाखाएं हुई सक्रिय

सागर/ज्ञानप्रवाह न्यूज – जैन मिलन क्षेत्र क्र.10 के द्वारा वृहद भ्रमण कार्यक्रम भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय मंत्री एड. अतिवीर कमलेन्द्र जैन के नेतृत्व में श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र नैनागिर में भगवान श्री पारसनाथ जी की पूजन अर्चना के साथ प्रारंभ किया, वहां से बहोरी,घुवारा, भगवां, बड़ा मलहरा, दलपतपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में क्षेत्रिय अध्यक्ष अतिवीर अरुण चंदेरिया ने जैन मिलन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे विविध कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं बताया कि जैन मिलन की स्थापना 1966 में देहरादून में हुई थी। इसकी देश में 1500 से ज्यादा शाखाएं सक्रिय हैं, क्षेत्र क्र.10 में 80 शाखाएं सक्रिय हैं।

भ्रमण कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय मंत्री एड.अतिवीर कमलेंद्र जैन ने बताया कि यह वर्ष भगवान महावीर स्वामी का 2550 में निर्माण वर्ष के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है, जिसमें भारत सरकार द्वारा भी अनेक कार्यक्रम और अनेक योजनाओं के साथ सहयोग दिया जा रहा है। और इसके अंतर्गत पूरे देश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सभी को भाग लेकर जैन धर्म की प्रभावना में सहभागिता देना हैं।

क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष संजय जैन शक्कर भ्रमण यात्रा मैं सहयोग कर रहे सभी स्थानीय संयोजकों का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन भायजी ने कार्यक्रमों के आयोजन में अर्थ का संग्रह कैसे करें, इस विषय पर सभी को अपना उद्बोधन दिया। भ्रमण यात्रा का संयोजन कर रहे क्षेत्रीय प्रचार मंत्री मनीष शास्त्री विद्यार्थी ने नाम सभी स्थानों के आयोजित कार्यों कार्यक्रमों का सफल संयोजन, संचालन कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी मुख्य भूमिका दी। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बम्होरी छतरपुर में नवीन शाखा का गठन किया गया, जिसमें पं. अशोक जैन अध्यक्ष, चंद्र कुमार जैन मंत्री एवं महिला जैन मिलन के गठन के लिए श्रीमती महिमा जैन श्रीमती किरण लोहिया को संयोजक बनाया गया।

घुवारा छतरपुर में अंकित जैन चंदला अध्यक्ष,जिनेंद्र जैन मंत्री, अक्षय जैन कोषाध्यक्ष, रवि जैन पत्रकार को प्रचार मंत्री एवं महिला जैन मिलन के लिए श्रीमती वंदना जैन एवं श्रीमती सुनीता मस्ताई को संयोजक बनाया गया। बड़ा मलहरा छतरपुर में संजीव जैन अध्यक्ष,संदीव फौजदार मंत्री, अमित जैन कोषाध्यक्ष, प्रशांत जैन, नीलेश जैन प्रचार मंत्री बनाया गया। भगवां छतरपुर में संदीप जैन शास्त्री, राजकुमार जैन शास्त्री को शाखा गठन के लिए संयोजक बनाया। दलपतपुर में एक बार पुनः जैन मिलन के सुबोध जैन अध्यक्ष और बालिका मिलन का ब्र. अंकिता दीदी को अध्यक्ष बनाया गया। सभी स्थानों पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया द्वारा जैन मिलन द्वारा दिए गये कार्यक्रमों को करवाकर जैन प्रभावना शपथ की दिलाई। शाखा विस्तार, शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद जैन गट्टू क्षेत्रीय संयोजक बड़ा मलहरा, श्री कमल जैन,राजेंद्र जैन मंडी, संजय जैन जबलपुरी,रवि जैन पत्रकार, श्रीमती सुधा संधेलिया, पं.अभय जैन दलपतपुर, पं. अशोक कुमार जैन बम्होरी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top