Delhi news : दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी 15 अगस्त को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा नहीं फहरा पाएंगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने झंडा फहराने के लिए आतिशी का नाम आगे किया था। इस संबंध में सामान्य प्रशासन मंत्री गोपाल राय ने भी विभाग को आदेश दिए थे। बहरहाल विभाग ने आदेश को ठुकरा दिया।
मंत्री गोपाल राय ने एसीएस जीएडी को पत्र लिखकर कहा है कि विभाग झंडा फहराने की सारी तैयारी करे। सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने ही मंत्री का आदेश ठुकराते हुए इसे नियमों के अनुसार नहीं बताया।
In reply to Delhi Minister Gopal Rai, on the issue of hoisting the flag on 15 August, the Additional Chief Secretary of General Administration Dept writes, “It is absolutely clear that the above communication (Minister Letter) does not qualify in the permissible communication… https://t.co/nsaGDWNNsz pic.twitter.com/vNye58Zfuk
— ANI (@ANI) August 13, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.jsउल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में जेल में बंद हैं। इस वजह से वे स्वतंत्रता दिवस पर झंडा नहीं फहरा पाएंगे। उन्होंने 15 अगस्त को झंडा फहराने के संबंध में उपराज्यपाल को लेटर लिखा था। पत्र में कहा गया था कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को मंत्री आतिशी सिंह झंडा फहराएंगी।
Edited by : Nrapendra Gupta