Petrol Diesel Price: कई राज्यों में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके राज्य में क्या हैं दाम?



Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों ने आज देशभर में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की कीमतों में बदलाव किया गया है। नई कीमतों के अनुसार देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज पेट्रोल और डीजल ((Petrol Diesel) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन दूसरी ओर देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं लेकिन कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है।

 

देश के 4 प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: जुलाई महीने के आखिरी दिन पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव

इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता : आज आज बिहार में पेट्रोल 28 पैसे घटकर 106.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे घटकर 93.55 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा, आंध्रप्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा और पंजाब में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं। 

ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी, फ्यूल प्राइस में कोई बदलाव नहीं

 

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

 

Edited by: Ravindra Gupta



Source link

Leave a Reply

Back To Top