कौन हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति, क्यों लग रहे दिल्ली को फुलेरा पंचायत बनाने के आरोप



 
Delhi cm Rekha Gupta husband:
आम आदमी पार्टी ने आरोप दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आरोप लगाया है कि उनके पति दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। विपक्ष ने दिल्ली को फुलेरा पंचायत बनाने का आरोप लगाते हुए पूछा है कि क्या रेखा गुप्ता के पति सरकार में किसी पद पर हैं और अगर नहीं तो वे किस हैसियत से वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि पहले हम सुनते थे कि अगर गांव में कोई महिला सरपंच चुनी जाती है, तो सारा सरकारी काम उसका पति संभालता है लेकिन देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ होगा कि एक महिला मुख्यमंत्री बनी और सारा सरकारी काम उनके पति संभाल रहे हैं। क्या दिल्ली को फुलेरा पंचायत बनाया जा रहा है? विपक्ष की ओर से आतिशी ने एक पोस्ट में कहा, इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। जो व्यक्ति एमसीडी, डीजेबी, पीडब्ल्यूडी और डीयूएसआईबी के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं, वह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति हैं। आइये आज इस आलेख में जानिए कौन हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति और वे क्या करते हैं ?
 
क्या करते हैं रेखा गुप्ता के पति, मनीष गुप्ता
रेखा गुप्ता का विवाह 1998 में मनीष गुप्ता से हुआ था। रेखा गुप्ता के पति मनीष का परिवार बौंद का रहने वाला है. मनीष के दादा 50 साल पहले बौंद से व्यवसाय के लिए दिल्ली आए और तभी से मनीष का परिवार दिल्ली में रह रहा है। रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता दिल्ली के एक बिजनेस मेन हैं। इनका परिवार पहले खारी बावली में रहता था। 30 सालों से शालीमार बाग में एपी ब्लॉक में रह रहा है। चुनाव आयोग को रेखा गुप्ता की ओर से सौपे गए हलफनामे के अनुसार उनके पति मनीष गुप्ता की फर्म का नाम निकुंज एंटरप्राइजेज है। मनीष गुप्ता कोटक लाइफ इंश्योरेंस में एजेंसी एसोसिएट भी हैं। मनीष गुप्ता स्पेयर पार्ट्स का कारोबार भी करते हैं। इन सबसे वे तगड़ी कमाई करते हैं। साल 2023-24 में उन्होंने अपनी आय 97.33 लाख रुपये बताई। इस साल जब रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं तो उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने पति मनीष गुप्ता को देते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा में उनके पति ने उनका पूरा सहयोग किया।

 
दिल्ली नहीं है फुलेरा पंचायत
आतिशी के बाद अब सौरभ भारद्वाज ने भी दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को 'रबर स्टाम्प मुख्यमंत्री' बताते हुए सवाल उठाया कि CM रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता सरकार में किस पद पर हैं और अगर नहीं हैं तो वह किस आधार से अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ रेखा गुप्ता ने ली है न की उनके पति ने। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बीजेपी के घर की पंचायत नहीं है। दिल्ली की राजनीति को फुलेरा की पंचायत बना दिया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये सब दिल्ली में नहीं चलेगा, दिल्ली ‘फुलेरा की पंचायत’ नहीं है। 
 

ALSO READ: Delhi : आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति पर लगाया यह आरोप
क्या है पूरा मामला
बता दें कि दिल्ली की पूर्व सीएम और आप नेता आतिशी ने वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति पर आरोप लगाया कि वे एमसीडी, डीजेबी,पीडब्ल्यूडी और डीयूएसआईबी के सीनियर अधिकारियों की एक आधिकारिक बैठक में मौजूद थे। आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिख कर रेखा गुप्ता पर आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार को सीएम के पति चला रहे हैं।



 
 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top