जनसत्ता दल सुप्रीमो रघुराज प्रताप सिंह पहुंचे रामलला के दरबार में


जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) उत्तरप्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया बुधवार को श्री राम नगरी अयोध्या धाम पहुंचे। यहां उन्होंने श्री रामजन्मभूमि मंदिर मे विराजमान रामलला का दर्शन पूजन किया। साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ राम मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया।  राम लला का दर्शन करने राजा भइया पूर्ण रूप से भारतीय लिबास धोती-कुर्ता व गले मे गमछा डाले आए। वैसे राजा भइया का पसंदीदा ड्रेस है। वे भारतीय लिबास में अपने समर्थकों व क्षेत्र की जनता से मुलाकात करते दिखते हैं। 



Source link

Leave a Reply

Back To Top