

Latest News Today Live Updates in Hindi: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को फ्री हेंड दे दिया है। इस बीच नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार छठे दिन भी गोलीबारी हुई। भारत ने इसका करारा जवाब दिया। पल पल की जानकारी…
-पहलगाम हमले के बाद मोदी कैबिनेट की बैठक आज, पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज CCS की भी बैठक
-गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर खुलेंगे। 11 बजकर 55 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसी के साथ चारधाम यात्रा की शुरुआत भी हो जाएगी।
-विशाखापत्तनम के श्री वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सवम के दौरान दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा ढह जाने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई।
-कोलकाता में फलपट्टी मछुआ के पास होटल में भीषण आग गई। कई लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर बचाई जान। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। होटल के अंदर से 14 शव बरामद। ALSO READ: कोलकाता के होटल में भीषण आग, कई लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर बचाई जान, 14 की मौत
29-30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना के जवानों ने तेजी से और उचित तरीके से जवाब दिया।
