

Karnataka ‘Honey-Trap’ Row: कर्नाटक के सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना ने विधानसभा में खलबली मचा दी, जब उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें “हनी-ट्रैप” गिरोह ने निशाना बनाया है, जिसने विभिन्न दलों के 47 अन्य लोगों को भी फंसाया है। यह दावा कर्नाटक की राजनीति को एक नई दिशा में मोड़ सकता है, जिससे सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी के बीच तनाव बढ़ गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार दो दिनों तक विधानसभा में हनी-ट्रैप का मुद्दा गरमाता रहा। इससे 18 बीजेपी विधायकों को निलंबित कर दिया गया, जिन्होंने कांग्रेस सरकार से राजन्ना के आरोपों पर स्पष्ट जवाब की मांग करते हुए हंगामा किया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और गृह मंत्री जी परमेश्वर ने “उच्च स्तरीय जांच” का आश्वासन दिया, लेकिन बीजेपी विधायकों ने सीडी लहराते हुए विरोध किया, जिससे स्पष्ट वीडियो के अस्तित्व का संकेत मिला।
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने CM शिंदे का मजाक उड़ाया: कॉमेडियन कुणाल कामरा का महाराष्ट्र की राजनीति पर बनाया गया वीडियो विवादों में आ गया। वीडियो में कुणाल ने बिना नाम लिए डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाया। इसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति भी गर्मा गई है। दरअसल, रविवार को वीडियो सामने आने के बाद शिंदे गुट के शिवसेना कार्यकर्ता भड़क गए। भारी संख्या में समर्थक रविवार देर रात मुंबई के द यूनिकॉन्टिनेंटल ऑफिस पहुंचे। दावा किया जा रहा है कि यहीं पर वीडियो शूट हुआ था। शिवसेना समर्थकों ने स्टूडियो में तोड़फोड़ की। इसके बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए खार पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उनकी मांग है कि कुणाल कामरा को तुरंत अरेस्ट किया जाए। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) पर एक शो के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) की टिप्पणी शिवसेना कार्यकर्ताओं को पसंद नहीं आई. शिवसेना कार्यकर्ता इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने 'द यूनिकॉन्टिनेंटल मुंबई' में जमकर तोड़फोड़ की और वहां मौजूद कर्मचारियों को धमकाया। यह शो 'द यूनिकॉन्टिनेंटल मुंबई' में आयोजित किया गया था। यही कारण है कि शिवसैनिकों का गुस्सा यहां फूटा।
<strong>राणा सांगा के अपमान पर भड़की करणी सेना : </strong>समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन, मेवाड़ के शासक राणा सांगा पर टिप्पणी कर के विवादों में फंस गए हैं। रविवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में करणी सेना के सदस्यों ने सपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है। इसके साथ करणी सेना ने रामजी लाल सुमन के खिलाफ इनाम का भी ऐलान किया है। करणी सेना ने घोषणा की है कि सांसद रामजी लाल सुमन के मुंह पर कालिख पोतने और उन्हें जूते मारने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। दरअसल, बीते 21 मार्च को समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में मेवाड़ के शासक राणा सांगा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहा था। इसके बाद से ही रामजी लाल सुमन का विरोध हो रहा है। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई नेताओं और संगठनों ने रामजी लाल सुमन के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।
एकनाथ शिंदे गुट के 35 से 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज : कॉमेडियन कुणाल कामरा के स्टूडियो में तोड़फोड़ मामले में महाराष्ट्र की पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। मुंबई की पुलिस ने एकनाथ शिंदे गुट के 35 से 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें 19 नामजद आरोपी हैं। इसमें शिंदे कैंप का सोशल मीडिया का हेड राहुल कनाल का भी नाम है। मुंबई के खार इलाके में मशहूर कॉमेडियन कुणाल कामरा के स्टूडियो में तोड़फोड़ किया गया था। इस घटना के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब कुणाल कामरा ने अपने एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो में महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था। शो के दौरान कुणाल ने एक गाने के जरिए शिंदे को “गद्दार” कहकर चुटकी ली। यह बात शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी। यह शो होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में रिकॉर्ड किया गया था और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया। शिंदे गुट के समर्थकों ने इसे अपने नेता का अपमान माना और रविवार को खार इलाके में स्थित स्टूडियो पर हमला बोल दिया। उन्होंने वहां तोड़फोड़ की, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और कुणाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
