

Latest News Today Live Updates in Hindi: औरंगजेब की कब्र को लेकर महाराष्ट्र में चल रहा विवाद सोमवार को हिंसक हो गया। नागपुर में लोगों ने पुलिस पर किया पथराव। हिंसा के बाद नागपुर में हिंसाग्रस्त इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पल पल की जानकारी…
-महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र के मुद्दे पर गरमाई सियासत। नागपुर में हिंसा, डीसीपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल। दंगाइयों ने चार गाड़ियों में आग लगा दी और दो दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की। अब तक 40 हिरासत में।
-नागपुर के नंदनवन, यशोधरा नगर, पचपावली, शांतिनगर, इमामवाड़ा, सक्करदरा समेत 10 इलाके में कर्फ्यू।
-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति बनाने रखने की अपील की।
-नागपुर में दूसरे दिन भी भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात। ALSO READ: नागपुर में कैसे भड़की हिंसा, कौन थे पथराव और आगजनी करने वाले दंगाई, जानिए 10 बड़ी बातें
#WATCH | Maharashtra: Morning visuals from the Mahal area of Nagpur, where a clash took place last night following a dispute between two groups. pic.twitter.com/U83N4nNULx
— ANI (@ANI) March 18, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.jsनागपुर हिंसा पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र नागपुर के महल इलाके में दंगा भड़का है। नागपुर 300 साल पुराना शहर है और इन 300 सालों के इतिहास में नागपुर में कभी दंगा नहीं हुआ। हम सभी को पूछना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों बनी। केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है। अगर VHP और बजरंग दल ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, तो क्या सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की? कांग्रेस पार्टी और हम सभी नागपुर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।
Source link
