LIVE: पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक मामला, 104 यात्रियों को छुड़ाया, 16 आतंकी ढेर


Train hijacked in Pakistan
Latest News Today Live Updates in Hindi: पाकिस्तान में बुधवार को भी सुरक्षाबलों ने बलूच आतंकवादियों द्वारा ट्रेन में बंधक बनाए गए 104 यात्रियों को छुड़ा लिया और 16 आतंकवादियों को मार गिराया। पल पल की जानकारी…

-अगले हफ्ते भारत आ सकते हैं अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस, उपराष्‍ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा।
-हरियाणा में आज नगर निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे।

-यूक्रेन रूस के साथ युद्ध विराम के लिए राजी। 

-राजधानी दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय मॉरीशस दौरे पर है। दौरे के पहले दिन उन्हें मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया। भारतीय समुदाय को किया संबोधित। आज वे यहां के राष्‍ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे। 

https://platform.twitter.com/widgets.jsवित्तमंत्री जगदीश देवड़ा आज मध्यप्रदेश विधानसभा में मोहन यादव सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगे। 4 लाख करोड़ से अधिक का हो सकता मध्यप्रदेश का 2025-26 का बजट। किसान, युवाओं के साथ महिलाओं के लिए बड़े एलान संभव। 

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध बलूच आतंकवादियों द्वारा ट्रेन में बंधक बनाए गए 80 यात्रियों को छुड़ा लिया और 13 आतंकवादियों को मार गिराया। 30 पाक सैनिकों की हत्या। बताया जा रहा है कि 9 डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी मंगलवार सुबह गुदलार और पीरू कोनेरी इलाकों के बीच उस पर गोलीबारी की गई। करीब 400 यात्री अभी भी ट्रेन में ही हैं, जो सुरंग के अंदर है। BLA ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध बलूच आतंकवादियों द्वारा ट्रेन में बंधक बनाए गए 104 यात्रियों को छुड़ा लिया और 16 आतंकवादियों को मार गिराया।
 

दूरसंचार सेवा प्रदाता जियो ने भी भारत में अपने ग्राहकों को स्टारलिंक की उच्च गति वाली इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए स्पेसएक्स से किया करार। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की उपग्रह कंपनी है स्पेसएक्स।



Source link

Leave a Reply

Back To Top