YouTuber रणवीर इलाहाबादिया से गुवाहाटी पुलिस ने की पूछताछ, आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ दर्ज हैं कई FIR


Ranveer Allahabadia
YouTuber Ranveer Allahabadia Case : गुवाहाटी पुलिस ने शुक्रवार को यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया से उस मामले के संबंध में पूछताछ की जो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोश के बाद दर्ज किया गया था। रणवीर इलाहाबादिया द्वारा माता-पिता और सेक्स पर की गई टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ देशभर में कई प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। इलाहाबादिया बृहस्पतिवार रात को यहां पहुंचे थे और वह अपराध शाखा के सामने पेश हुए, जहां उनसे कई घंटे तक पूछताछ की गई। इलाहाबादिया के साथ उनके वकील भी थे।

 

संयुक्त आयुक्त अंकुर जैन ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया से पूछताछ करने वाले पुलिस दल का नेतृत्व किया। शो पर इलाहाबादिया की टिप्पणियों से इंटरनेट पर आक्रोश उत्पन्न हो गया था। रणवीर इलाहाबादिया द्वारा माता-पिता और सेक्स पर की गई टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ देशभर में कई प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं।

ALSO READ: आपत्तिजनक टिप्पणी पर रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा ने NCW से मांगी माफी

हालांकि उच्चतम न्यायालय ने रणवीर इलाहाबादिया को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है लेकिन शीर्ष अदालत ने उनकी टिप्पणी को अश्लील करार देते हुए कहा था कि उनकी विकृत मानसिकता से समाज को शर्मिंदा होना पड़ा। गुवाहाटी पुलिस ने मामले के सिलसिले में एक अन्य यूट्यूबर आशीष चंचलानी से 27 फरवरी को पूछताछ की थी। गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने 18 फरवरी को चंचलानी को अंतरिम जमानत दे दी थी।

ALSO READ: Ranveer Allahbadia : 3 शर्तों के साथ रणवीर इलाहाबादिया को शो शुरू करने की इजाजत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सभ्यता और नैतिकता बनाए रखें

गुवाहाटी पुलिस द्वारा 10 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, सिनेमैटोग्राफ अधिनियम और स्त्री अशिष्ट रूपण (निषेध) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई प्राथमिकी में कुल पांच लोगों को नामजद किया गया था। इलाहाबादिया और चंचलानी के अलावा, मामले में नामजद अन्य लोगों में कॉमेडियन समय रैना, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मखीजा शामिल हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour



Source link

Leave a Reply

Back To Top