LIVE: रामलीला मैदान में आज CM पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, यह 6 दिग्गज बनेंगे मंत्री


rekha gupta

Latest News Today Live Updates in Hindi: भाजपा नेता रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। उनके साथ 6 विधायकों के भी मंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना है। पल पल की जानकारी… 

-दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं गुप्ता बृहस्पतिवार दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

-रेखा गुप्ता सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

-भाजपा ने अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) के 10 साल के शासन पर विराम लगाते हुए दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

-दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं गुप्ता आज दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

-प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, पंकज सिंह, रविंदर सिंह इंद्राज और कपिल मिश्रा लेंगे मंत्री पद की शपथ। 

 

https://platform.twitter.com/widgets.jsप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। कुछ विशिष्ट मेहमानों समेच लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर के मध्य, उत्तर और नई दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात।

https://platform.twitter.com/widgets.js



Source link

Leave a Reply

Back To Top