

Latest News Today Live Updates in Hindi: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया। रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। विधायक दल की बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने 48 सीट पर जीत हासिल की है। भाजपा पांच फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को हराकर 27 साल बाद सत्ता में आई है। दिल्ली भाजपा कार्यालय में शाम को हुई विधायक दल की बैठक में पार्टी के 48 विधायकों ने नए मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति दी।पल पल की जानकारी…
-विधायक दल की बैठक में आज भाजपा मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएगी।
-प्रयागराज महाकुंभ में 38वें दिन भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। अब तक 55 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं।
-महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के मौके पर उत्साह का माहौल। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दोनों उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे समेत कई गणमान्य लोग शिवाजी की जन्मस्थली जुन्नार पहुंचेंगे।
सुप्रीम कोर्ट आज 2023 के कानून के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) एवं चुनाव आयुक्तों (EC) की नियुक्तियों के विरुद्ध दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। गौरतलब है कि 17 फरवरी को सरकार ने ईसी ज्ञानेश कुमार को अगला सीईसी नियुक्त किया है। नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले वह पहले सीईसी हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को बुधवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी वीरता और उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वराज्य की नींव रखी तथा पीढ़ियों को साहस और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वह हमें एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
छत्रपती शिवाजी महाराज यांच्या जयंतीनिमित्त मी त्यांना अभिवादन करतो.
त्यांच्या पराक्रमाने आणि दूरदर्शी नेतृत्वाने स्वराज्याची पायाभरणी केली, ज्यामुळे अनेक पिढ्यांना धैर्य आणि न्यायाची मूल्ये जपण्याची प्रेरणा मिळाली. ते आपल्याला एक बलशाली, आत्मनिर्भर आणि समृद्ध भारत घडवण्यासाठी… pic.twitter.com/zu0vLviiPf
— Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.jsशिवाजी का जन्म 1630 में हुआ था। शिवाजी ने अपना साम्राज्य स्थापित करने के लिए मुगलों सहित अपने समय के कई मुस्लिम राजाओं से लड़ाई की। मराठा साम्राज्य को सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक माना जाता है। शिवाजी महाराज न केवल सैन्य कौशल के लिए बल्कि प्रशासनिक कौशल के लिए भी जाने जाते थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुबह 11.30 बजे होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक में भी होगी दिल्ली सीएम के नाम पर चर्चा।
दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, यह बुधवार शाम होने वाली भाजपा के विधायक दल की बैठक में तय हो जाएगा। यह बैठक पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यालय में होगी और इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में होगी। हालांकि अब तक इनके नामों की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
पार्टी नेताओं का मानना है कि मुख्यमंत्री पद के लिए जिन नामों की सार्वजनिक चर्चा हो रही है, उनके अलावा कुछ ऐसे नेता भी हैं जो इस दौड़ में ‘छुपे रुस्तम’ साबित हो सकते हैं।
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने जयपुर में विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया।
Live :- राज्य बजट 2025-26 | राजस्थान विधानसभा, जयपुर | 19 फरवरी, 2025https://t.co/DPgs1oK6zq
— Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) February 19, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.js
-भाजपा ने दिल्ली के पुर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी को दिया शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का फैसला। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को भी मिला न्योता।
-महाकुंभ को लेकर ममता बनर्जी के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने जो कहा वो ठीक ही कहा है। उनके लोगों की भी जान गई है। बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। FIR भी दर्ज नहीं हो रही। इतने लोगों की जान गई है कि सरकार बता नहीं पा रही। अभी तक सबसे ज्यादा लोग इसी कुंभ में गुम हुए, सबसे ज्यादा लोगों की जान इसी कुंभ में गई है, सबसे ज्यादा लोग इसी कुंभ में बीमार हुए। इसका भाजपा के पास जवाब क्या है?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा, 300 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम था, अगर ये कुप्रबंधन नहीं है तो क्या है? लोगों को अपना सामान लेकर 25-30 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। नहाने के लिए आने वाला पानी सीवेज के पानी में मिला हुआ है और वैज्ञानिक इसे नहाने लायक नहीं मानते, फिर भी आप करोड़ों लोगों को इसमें नहाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आपका काम था कि या तो नालों को कुछ दिनों के लिए बंद कर देते या फिर उन्हें डायवर्ट कर देते ताकि लोगों को नहाते वक्त शुद्ध पानी मिल सके। आपको 12 साल पहले पता था कि कुंभ 12 साल बाद आएगा, फिर आपने इस संबंध में कोई प्रयास क्यों नहीं किए। जब पहले से पता था कि इतने लोग आएंगे और जगह सीमित है, तो इसके लिए योजना बनानी चाहिए थी। आपने कोई योजना नहीं बनाई।
शंकराचार्य ने कहा कि झूठा प्रचार किया गया, 144 साल की बात ही झूठ है। भीड़ प्रबंधन और आतिथ्य सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया। जब लोग मर गए, तो उन्होंने इसे छिपाने की कोशिश की, जो एक गंभीर अपराध था। ऐसे में अगर कोई इसे नाम से पुकारेगा, तो हम इसका विरोध नहीं कर पाएंगे।
#WATCH | Bemetara, Chhattisgarh: On West Bengal CM Mamata Banerjee's 'Mrityu Kumbh' remark, Jagadguru Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati Maharaj says, “… There was a traffic jam of 300 kilometres, if this is not mismanagement then what is it? People had to walk… pic.twitter.com/pxDXWI5og7
— ANI (@ANI) February 19, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.jsदिल्ली के सीएम का नाम तय : भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। हालांकि किसका नाम तय हुआ है यह अभी खुलासा नहीं हुआ। शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक के बाद ही नाम का खुलासा होगा। संसदीय बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की। -दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता के चयन के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।विरेन्द्र सचदेवा दौड़ से बाहर : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि वे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री पद के लिए सचदेवा का नाम चलता रहा है। भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय और प्रवेश वर्मा जैसे वरिष्ठ बीजेपी नेताओं को प्रभारी अलका गुर्जर के साथ अलग से बैठक के लिए बुलाया गया है। किसी भी वक्त सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है।
– भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज पार्टी कार्यालय पहुंचीं। दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचने पर भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आपको अगले एक घंटे में सारी जानकारी मिल जाएगी।
– भाजपा दफ्तर में पहुंचने वाले विधायकों का माथे पर तिलक लगाकर, गुलाब देकर और पटका पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। इसके बाद सभी MLA विधायक दल की बैठक में शामिल होने अंदर जा रहे हैं। दिल्ली भाजपा चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा और विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा विधायक दल की बैठक के लिए दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे। मीडिया खबरों के मुताबिक दिल्ली का नया मुख्यमंत्री वैश्य समुदाय से हो सकता है।

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया। रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। विधायक दल की बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने 48 सीट पर जीत हासिल की है। भाजपा पांच फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को हराकर 27 साल बाद सत्ता में आई है। दिल्ली भाजपा कार्यालय में शाम को हुई विधायक दल की बैठक में पार्टी के 48 विधायकों ने नए मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति दी।
Source link
