Latest News Today Live Updates in Hindi: प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को माघी पूर्णिमा स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 1 बजे तक 1.83 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम और गंगा में स्नान किया।दूसरी ओर, दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को सिख विरोधी दंगों के लिए दोषी ठहराया है। पल पल की जानकारी…
सुबह 7 बजे तक करीब 92 लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी। 13 जनवरी से अब तक कुल 46.5 करोड़ लोग कर चुके हैं कुंभ स्नान। सुबह 7 बजे तक करीब 73 लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी। 13 जनवरी से अब तक कुल 46.25 करोड़ लोग कर चुके हैं कुंभ स्नान।
-माघी पूर्णिमा स्नान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर।
-प्रयागराज और महाकुंभ मेला क्षेत्र पूरी तरह नो व्हीकल जोन घोषित। सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जा रही है निगरानी।
-'माघी पूर्णिमा' के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अयोध्या में सरयू नदी में स्नान किया।
महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के अवसर पर पावन डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं और तपस्वियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है।
#WATCH | 'Pushp varsha' or showering of flower petals being done on devotees and ascetics as they take holy dip in Sangam waters on the auspicious occasion of Maghi Purnima during the ongoing #MahaKumbh2025 in Prayagraj. #KumbhOfTogetherness pic.twitter.com/FC1C2uetnb
— ANI (@ANI) February 12, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.jsअयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, ब्रेन हेमरेज के बाद लखनऊ पीजीआई में थे भर्ती।
अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का आज लखनऊ के SGPGI में निधन हो गया। अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है।
उन्हें 3 फरवरी को SGPGI में भर्ती कराया गया था और स्ट्रोक आने के बाद वह न्यूरोलॉजी वार्ड HDU में थे। pic.twitter.com/aG56Ne73bs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.jsमहाकुंभ मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को सुबह 10 बजे तक 1.30 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम और गंगा में स्नान किया। अब तक 47.45 करोड़ से अधिक लोग यहां स्नान कर चुके हैं। सभी कल्पवासियों से यातायात नियमों का पालन करने और केवल अधिकृत पार्किंग का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर कहा, आज माघी पूर्णिमा पर सुबह 7 बजे महाराज सत्येंद्र दास का लखनऊ के PGI अस्पताल में निधन हो गया। कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, उन्हें लखनऊ ले जाया गया था। दो दिन पहले से उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी और आज उनका निधन हो गया, हम उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।सिख विरोधी दंगों के लिए कांग्रेस नेता सज्जन कुमार दोषी : 1984 के सिख विरोध दंगों के मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दोषी माना। 1 नवंबर 1984 को दिल्ली में 2 सिखों की हत्या के मामले में सज्जन कुमार पर चल रहा है मुकदमा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास जी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है। धार्मिक अनुष्ठानों और शास्त्रों के ज्ञाता रहे महंत जी का पूरा जीवन भगवान श्री राम की सेवा में समर्पित रहा। देश के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं अनुयायियों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!
वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई डीजीटीआर ने निर्माण और वाहन समेत कई क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले चीनी फास्टनर के आयात में डंपिंग रोधी जांच को समाप्त कर दिया है। फास्टनर के तहत स्क्रू, बोल्ट, नट, कंक्रीट कील, औद्योगिक स्टेपल पिन, स्टील स्ट्रैपिंग सील, प्लास्टिक स्ट्रिप कील और केबल क्लिप आदि आते हैं।
महाकुंभः माघी पूर्णिमा पर दोपहर दो बजे तक 1.83 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई संगम में डुबकी