Latest News Today Live Updates in Hindi: उपराज्यपाल के आदेश पर ACB की टीम दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर जांच के लिए पहुंची। आप ने लगाया है नतीजों से पहले पार्टी विधायकों को 15 करोड़ के ऑफर का आरोप। पल पल की जानकारी…
-आरबीआई आज मौद्रिक नीति का एलान करेगा। उम्मीद है कि रेपो दर में इस बार 0.25 फीसदी की कटौती हो सकती है। अभी यह 6.5 फीसदी पर बनी हुई है।
-आज प्रयागराज महाकुंभ का 26वां दिन है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज संगम में डुबकी लगाएंगे। अब तक 40 करोड़ से ज्यादा लोग कर चुके हैं कुंभ स्नान।
-आज से सूरजकुंड मेला शुरू हो रहा है। इस बार मेले में 51 देशों के 648 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
आज शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक। मिल सकती है आयकर बिल को मंजूरी। सोमवार को लोकसभा में पेश हो सकता है बिल। बजट पेश करते समय वित्त मंत्री सीतारमण दे दी थी बिल की जानकारी। दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में फिर मिली बम की धमकी। डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह ने बताया कि शिव नादर स्कूल में बम की सूचना मिली थी। हमने यहां पहुंचकर चेकिंग की है, कुछ नहीं मिला है। यह एक गलत सूचना थी। जांच की जा रही है।रिजर्व बैंक ने नई मौद्रिक नीति का एलान किया। 5 साल बाद घटाया रेपो रेट, 0.25 फीसदी की कटौती।
-चुनाव नतीजों से पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर सभी 70 पार्टी उम्मीदवारों की बैठक।
-महाकुंभ नगर के सेक्टर-19 के पास ओल्ड जीटी रोड पर एक शिविर में शुक्रवार सुबह आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां ने आग पर काबू पाया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बोले, हमें महाराष्ट्र चुनाव में हेराफेरी का शक। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा 2019 और लोकसभा 2024 के बीच 5 साल में 32 लाख नए मतदाता जोड़े गए। लोकसभा 2024 और विधानसभा 2024 के बीच 5 महीने में 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए। सवाल ये है कि 5 महीने के अंदर पिछले 5 साल से ज्यादा मतदाता कैसे जोड़े गए?
#WATCH दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “महाराष्ट्र में विधानसभा 2019 और लोकसभा 2024 के बीच 5 साल में 32 लाख नए मतदाता जोड़े गए। लोकसभा 2024 और विधानसभा 2024 के बीच 5 महीने में 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए। सवाल ये है कि 5 महीने के अंदर पिछले 5 साल… pic.twitter.com/FaaXRFvw8J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.jsआरोपों को लेकर भाजपा की दिल्ली इकाई ने मामले की शिकायत उपराज्यपाल वीके सक्सेना से कर दी है और उनसे एंटी करप्शन ब्यूरो को अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश देने की मांग की गई है। अब LG विनय कुमार सक्सेना ने भाजपा की शिकायत को जांच के लिए ACB के पास भेज दिया है।केजरीवाल के घर पहुंची ACB की टीम, उपराज्यपाल के आदेश पर दिल्ली में विधायकों को 50 करोड़ के ऑफर की कर रही है जांच।
Source link