Fighter Plane Crash : शिवपुरी में IAF का फाइटर प्लेन क्रैश, बाल-बाल बचे पायलट


IAFs Mirage 2000 fighter aircraft crashes in Madhya Pradesh : भारतीय वायुसेना का एक मिराज-2000 लड़ाकू विमान गुरुवार को मध्यप्रदेश के शिवपुरी के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। उन्होंने बताया कि लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए थे।

https://platform.twitter.com/widgets.js

मीडिया खबरों के मुताबिक  नरवर तहसील के दबरासानी गांव में गुरुवार दोपहर सेना का एक फाइटर प्लेन क्रैश होकर किसानों के खेतों में जा गिरा। प्लेन जलकर खाक हो गया है। प्लेन में सवार दोनों पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं। प्लेन क्रैश होने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

 

करैरा पुलिस के मुताबक प्लेन में दो पायलट थे। हादसे से पहले दोनों पायलटों ने खुद को इजेक्ट (बचकर निकले) कर लिया था। दोनों ही सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एयरफोर्स की टीम हेलीकॉप्टर से मौके पर पहुंची और दोनों पायलटों को ग्वालियर लेकर रवाना हो गई। प्लेन ने ग्वालियर से उड़ान भरी थी।



Source link

Leave a Reply

Back To Top