LIVE: वीरेंद्र सचदेवा, अलका लांबा ने डाला वोट, पीएम मोदी की वोटर्स से अपील


voting in delhi

Latest News Today Live Updates in Hindi: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह मतदान जारी है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) की नजर तीसरे कार्यकाल पर है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दिल्ली में फिर से उभरने की उम्मीद लगाए हुए हैं। दिल्ली में 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पल पल की जानकारी… 

-दिल्ली में सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान। 

-दिल्ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, अलका लांबा ने किया मतदान। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने वोटर्स से की मतदान की अपील।

https://platform.twitter.com/widgets.jsवरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी डाला वोट। नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल के सामने चुनाव लड़ रहे हैं संदीप दीक्षित। 

https://platform.twitter.com/widgets.js

-सौरभ भारद्वाज ने कहा, पुलिस ने बैरिकेडिंग क्यों की। लोगों को वोट डालने से रोका जा रहा है। आप 10 साल से ये बदमाशियां झेल रही है।

-सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

-डिप्टी NSA पंकज कुमार सिंह ने भी मतदान किया।

-मालवीय नगर से भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने मतदान करने से पहले ग्रीन पार्क स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की।

https://platform.twitter.com/widgets.js



Source link

Leave a Reply

Back To Top