मध्यप्रदेश में सोमवार रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 42 अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें कई जिलों के कलेक्टर और विभागों के आयुक्त भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त भरत यादव को सड़क विकास निगम का एमडी बनाया गया है जबकि उनकी जगह सीनियर आईएएस सिबी चक्रवर्ती को पदस्थ किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना @JansamparkMP pic.twitter.com/XxUqc3Mldt
— GAD, MP (@GADdeptmp) January 27, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.jsमुख्यमंत्री के सचिव अविनाश लवानिया मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर के एमडी बनाए गए हैं। नेहा मारवया पहली बार कलेक्टर बनी हैं।