महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा हादसा हो गया। पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद कई यात्री ट्रेन से कूदे गए। लोग दूसरे ट्रेक पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए।मीडिया खबरों के मुताबिक हादसे में 10 से ज्यादा की मौत हो गई।
Jalgaon, Maharashtra: A false fire alarm in the Pushpak Express at Paranda Railway Station caused panicked passengers to jump off the train. Tragically, several were run over by the Karnataka Express passing on another track https://t.co/Gs3RGOnksa pic.twitter.com/lmIHkE6IKb
— IANS (@ians_india) January 22, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.js
कोच से कूदे यात्री : 12629 कर्नाटक संपर्क क्रांति यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी जबकि पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी। मीडिया खबरों के मुताबिक ब्रेक लगाने पर पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकला था। यात्रियों के बीच ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैली।
इसके बाद कई यात्रियों ने कोच के बाहर छलांग लगाई थी। रेलवे के अधिकारियों ने भी घटना की पुष्टि की है। सेंट्रल रेलवे के भुसावल डिवीजन के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जहां घटना हुई, उस जगह पर शार्प टर्न था, इस कारण से ट्रैक पर बैठे पैसेंजर्स को ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा।