भाजपा का बड़ा वादा, सत्ता में आए तो KG से PG तक बच्चों को देंगे मुफ्त शिक्षा


anurag thakur
Delhi BJP sankalp patra part 2 : भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली भाजपा के चुनावी घोषणापत्र संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर पार्टी दिल्ली के जरूरतमंद छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराएगी।

 

संकल्प पत्र में पार्टी ने तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को डॉ. बी. आर. अंबेडकर स्टायपेंड योजना के तहत 1,000 रुपए प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 15,000 रुपए की वित्तीय सहायता और 2 बार के यात्रा व आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति की जायेगी।

 

https://platform.twitter.com/widgets.jsसंकल्प पत्र में पार्टी ने ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए कल्याण बोर्ड बनाने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जीतने पर ऑटो-टैक्सी चालकों को 10 लाख रुपए का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा एवं वाहन बीमा और उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति भी देगी।

 

भाजपा के घोषणापत्र में वादा किया गया है कि दिल्ली में सत्ता में आने पर भाजपा आप सरकार की अनियमितताओं और घोटालों की एसआईटी से जांच कराएगी।

 

इस बीच आप नेता केजरीवाल ने भाजपा को सबसे खतरनाक पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा के लोग राक्षस प्रवृति के है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहल ही सभी छा‍त्रों को मुफ्त शिक्षा मिल रही है। भाजपा सत्ता में आई तो सभी योजनाएं वापस ले लेगी। दिल्ली को बर्बाद कर देगी। 

edited by : Nrapendra Gupta



Source link

Leave a Reply

Back To Top