LIVE: डोनाल्‍ड ट्रंप की ताजपोशी आज, 25 हजार सिक्योरिटी तैनात, हर जगह CCTV

donald trump

अमेरिका के 47वें राष्‍ट्रपति के रूप में डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) आज शपथ लेंगे। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप और जघंन्य हत्या के मामले में दोषी संजय रॉय को आज होगी सजा। हो सकती है उम्रकैद। अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोप में एक बांग्लादेशी गिरफ्तार। बताया जा रहा है कि उसने कबूल कर लिया है कि हमला उसी ने किया था। इसी के साथ जानते हैं देश दुनिया की तमाम खबरें।

अमेरिका के 47वें राष्‍ट्रपति के रूप में डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) आज शपथ लेंगे। ट्रंप के शपथ ग्रहण की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। तापमान माइनस 6 डिग्री रहने का अनुमान है और यही कारण है कि इस बार शपथ ग्रहण समारोह इनडोर होने जा रहा है। डोनाल्‍ड ट्रंप को अमेरिकी संसद में शपथ लेंगे। इस समारोह का हिस्‍सा बनने के लिए अमेरिका के साथ ही दुनिया के अलग-अलग देशों से मेहमानों का पहुंचना शुरू हो चुका है।

चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था। इसे देखते हुए आज भी शपथ ग्रहण से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 25 हजार सिक्योरिटी पर्सनल तैनात किए गए हैं। पूरे इलाके में CCTV कैमरों से नजर रखी जा रही है।

सिर्फ 35 शब्‍दों की शपथ : अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो शपथ लेते हैं, उनमें महज 35 शब्‍द होते हैं। दरअसल यह शपथ अमेरिका के संविधान का हिस्‍सा है और इसे संविधान की मूल भावना कहा जाता है। “I do solemnly swear (or affirm) that I will faithfully execute the Office of President of the United States, and will to the best of my ability, preserve, protect and defend the Constitution of the United States.” मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं (या प्रतिज्ञा करता हूं) कि मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के पद का निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा और अपनी पूरी क्षमता से संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान का संरक्षण, सुरक्षा और बचाव करूंगा”

कहां शपथ लेंगे ट्रंप : शपथ ग्रहण समारोह करीब 40 साल के बाद इनडोर होने जा रहा है। समारोह कैपिटल हिल्‍स के कैपिटल रोटुंडा में होने जा रहा है। इससे पहले 1985 में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने कड़ाके की ठंड के कारण अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ इनडोर ली थी। अमेरिका में करीब चार दशकों के बाद ऐसा होने जा रहा है। ट्रंप को अमेरिका के मुख्‍य न्‍यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स शपथ दिलाएंगे।

कौन होगा शामिल : डोनाल्‍ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइडेन, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन, पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और लॉरा बुश भी शामिल होंगे। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा समारोह में शामिल होंगे, लेकिन मिशेल ओबामा नहीं आएंगी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी इसमें शामिल नहीं होंगी।

मृत्युदंड या आजीवन कारावास: कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में महिला डॉक्टर से दरिंदगी मामले में दोषी सिविक वालंटियर संजय राय को आज सोमवार को सजा सुनाई जाएगी। सियालदह कोर्ट के अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश अनिर्बाण दास दोपहर 12:30 बजे फैसला सुनाएंगे। संजय को मृत्युदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। फैसले की कॉपी 160 पन्नों की बताई जा रही है। सजा सुनाने से पहले दोषी संजय को आखिरी बार अपना पक्ष रखने का भी मौका दिया जाएगा। उसे घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार किया गया था। कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा गया था। मालूम हो कि पिछले साल नौ अगस्त को अस्पताल के सेमिनार हाल से महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ था।

घटना वाली रात मेरी बेटी के साथ चार और लोग थे: दरिंदगी की शिकार महिला चिकित्सक के माता-पिता ने रविवार को दावा किया है कि घटना वाली रात उनकी बेटी के साथ उसके चार सहकर्मी भी मौजूद थे। उनका कहना है कि अपराध में कुल 50 लोग शामिल हैं। उन्होंने सीबीआई को यह सभी बातें बताई हैं। पीड़िता के माता-पिता का यह भी कहना है कि इस मामले में सीबीआई और पुलिस ने उचित तरह से जांच नहीं की।

मैंने ही किया था हमला : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने रविवार को मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल उसे रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है। कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने पुलिस की शुरुआती पूछताछ में ये मान लिया है कि उस रात वो ही सैफ अली खान के घर गया था और उसने ही सैफ पर हमला भी किया है।

पुलिस की 30 से ज्यादा टीमें कर रही थी तलाश : पुलिस सूत्रों के अनुसार मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को मुंबई के बांद्रा इलाके में खान के घर से लगभग 35 किलोमीटर दूर, ठाणे के कासारवडावली में हीरानंदानी एस्टेट के पास से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की 30 से ज्यादा टीमें काम करी थी। पुलिस की टीमें दिन रात एक कर आरोपी तक पहुंचने की कोशिशों में जुटी थी। आखिरकार पुलिस को रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कहां गायब हुए दो Pakistani Youtuber : पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी और सना अमजद के लापता होने की खबर ने पाकिस्तानी यूट्यूबर समुदाय में भय का माहौल पैदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी सलामती के लिए अपील की जा रही है। इस मामले ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर नई बहस छेड़ दी है। बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान के फेमस यूट्यूबर शोएब चौधरी और सना अमजद के दो हफ्तों से लापता होने की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दोनों यूट्यूबर भारत की तारीफ करने वाले वीडियो के लिए मशहूर थे और उनके चैनल्स को लाखों की संख्या में व्यूज मिलते थे। हाल ही में लाहौर में पाकिस्तानी यूट्यूबरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है, जिसके बाद से वे लापता हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राहत को: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को मानहानि मामले में बड़ी राहत मिली है। दरअसल राहुल गांधी पर झारखंड में फिलहाल मानहानि का मुकदमा नहीं चलेगा। SC ने निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट झारखंड की चाईबासा की एमपी-एमएलए कोर्ट की कार्रवाई पर रोक लगाई है। वहीं झारखंड सरकार और याचिकाकर्ता का नोटिस दिया गया है। इसमें जवाब दाखिल करने के लिए चार हफ्ते का वक्त दिया गया है। मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में राहुल गांधी द्वारा वर्ष 2018 में कथित अभद्र टिप्पणी से संबंधित है। इसी मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा नक्सलियों से मुठभेड़ : ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ के पुलिस बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर सीआरपीएफ के साथ मिलकर अंतरराज्यीय सीमा पर कुलारीघाट वन्य क्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान शुरू किया। यह जंगल ओडिशा के नौपदा जिले से लगे छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में है। ओडिशा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी जारी है।

कोलकाता रेप और मर्डर केस में जज ने दोपहर 2.45 बजे तक फैसला सुरक्षित रखा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज आरोपी संजय रॉय को अदालत में पेश किया गया था।

Source link

Leave a Reply

Back To Top