हरियाणा भाजपा अध्यक्ष बड़ोली, सिंगर रॉकी पर गैंगरेप का केस, महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप


Mohan Badoli

Gang rape case on Haryana BJP president Mohan Badoli: हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली और गायक जय भगवान मित्तल उर्फ रॉकी (singer Rocky) के खिलाफ नई दिल्ली की एक महिला ने हिमाचल प्रदेश में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। राज्य के सोलन जिले के कसौली पुलिस थाने में 13 दिसंबर को यह एफआईआर दर्ज की गई थी। यह मामला 3 जुलाई 2023 का बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। 

 

2023 की है यह घटना : कसौली पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार यह घटना 3 जुलाई, 2023 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के रोस कॉमन होटल में मंकी पॉइंट रोड, कसौली में हुई। पीड़ित महिला का आरोप है कि वो अपने बॉस और एक अन्य महिला दोस्त के साथ कसौली के एक होटल में ठहरी हुई थी। 

 

क्या हैं महिला के आरोप : महिला के मुताबिक, 3 जुलाई, 2023 को उसकी मुलाकात हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और सिंगर जय भगवान‍ मित्तल उर्फ ​​रॉकी से हुई। दोनों ने पीड़िता को अपना रसूख बताते हुए सरकारी नौकरी दिलाने और हीरोइन बनाने का झांसा दिया। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह उनके प्रभाव में आ गई तो उन्होंने उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया। मना करने पर उसके साथ रेप किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और उसे चुप रहने की धमकी दी गई। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 

 

क्या कहा सिंगर रॉकी ने : दूसरी ओर सिंगर रॉकी का कहना है कि मुझे बड़ोली के खिलाफ गवाही देने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा है। रॉकी ने कहा कि विधानसभा का टिकट कटने के बाद सोनीपत भाजपा के संयोजक अमित बिंदल ने यह साजिश रची है। मैंने झूठ नहीं ‍बोला तो मुझे भी इस मामले में फंसा दिया गया। 

https://platform.twitter.com/widgets.js

क्या कहा कांग्रेस ने : कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस दरिंदे नेता के अंदर एक महिला के साथ यह सब करने की हिम्मत आई कैसे? सारे दुराचारियों का जमावड़ा BJP में ही क्यों है? BJP इतनी महिला विरोधी पार्टी क्यों है? 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 



Source link

Leave a Reply

Back To Top