सोने की खदान में कई महीनों से फंसे 100 खनिकों की मौत


gold mine

gold mines news in india : दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक खदान में अवैध रूप से खनन का काम कर रहे कम से कम 100 खनिकों की मौत हो गई। खदान खाली पड़ी थी, ये खनिक कई महीनों तक खदान की गहराई में अंदर तक फंसे रहे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बाहर निकालने का काफी प्रयास किया।

 

माइनिंग अफेक्टेड कम्युनिटीज यूनाइटेड इन एक्शन ग्रुप के प्रवक्ता सबेलो मंगुनी ने बताया कि शुक्रवार को बचाए गए कुछ खनिकों के पास मिले मोबाइल फोन में दो वीडियो थे, जिनमें प्लास्टिक में लिपटे काफी शव जमीन के नीचे पड़े दिख रहे दे रहे थे।

 

मंगुनी ने कहा कि उत्तर पश्चिमी प्रांत की खदान में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है, जहां पुलिस ने खनिकों को बाहर निकालने के लिए नवंबर में पहली बार अभियान चलाया था। उन्होंने कहा कि संदेह है कि उनकी मौत भूख या शरीर में पानी की कमी के कारण हुई है। शुक्रवार से अब तक 18 शव निकाले जा चुके हैं। शुक्रवार को समुदाय द्वारा चलाए गए अभियान में 9 शव बरामद किए गए।

 

मंगुनी ने बताया कि सोमवार को अधिकारियों द्वारा चलाए गए आधिकारिक अभियान में 9 अन्य शवों को निकाला गया और 26 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया।

 

पुलिस के प्रवक्ता ब्रिगेडियर सेबाटा मोकग्वाबोन ने कहा कि उन्होंने सोमवार को नया बचाव अभियान शुरू किया, हालांकि वे अब भी इस बात की पुष्टि करने में लगे हैं कि कितने शव बरामद किए गए हैं और कितने जीवित लोगों को बाहर निकाला गया है।

edited by : Nrapendra Gupta 



Source link

Leave a Reply

Back To Top