Latest News Today Live Updates in Hindi: सिंगापुर जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान में तकनीकी खराबी के बाद शुक्रवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया। विमान में लगभग 170 यात्री सवार थे। पल पल की जानकारी…
दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा, कई इलाकों में दृश्यता शून्य तक पहुंची। सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोहरे की मोटी परत छाई हुई है। प्रयागराज के संगम घाट पर बड़ी संख्या में स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।
#WATCH | Visibility reduced to zero as a blanket of dense fog witnessed in parts of Delhi-NCR
(Visuals from Subroto Park) pic.twitter.com/0x54HScGBI
— ANI (@ANI) January 10, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.js
-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगी
-दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा की इलेक्शन कमेटी की बैठक आज। PM मोदी भी होंगे शामिल। आज हो सकता है उम्मीदवारों की दूसरी और आखिरी सूची का एलान
-राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में सुनवाई होगी। 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है।
देश में HMPV संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 हुई, UP में 60 साल की महिला पॉजिटिव मिली। गुजरात के अहमदाबाद शहर में गुरुवार को 80 वर्षीय एक व्यक्ति में एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि हुई।मणिपुर के काकचिंग जिले में सुरक्षा बलों के एक अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। अभियान के दौरान 7.62 एमएम की एक सेल्फ लोडिंग राइफल, एक एसबीबील बंदूक, नौ एमएम की एक देशी पिस्तौल, एक देशी .32 पिस्तौल, तीन हाथगोले सहित अन्य वस्तुएं जब्त की गईं।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल समय- समय पर पूर्वांचल के लोगों का अपमान करते रहते हैं। इस बीच दिल्ली भाजपा ने सोशल मीडिया साइट प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट में कहा, दिल्ली में रह रहे यूपी-बिहार के लोग अरविंद केजरीवाल के लिए फर्जी। लेकिन रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिये इनके रिश्तेदार? अब नहीं चाहिए AAP-दा…
दिल्ली में रह रहे यूपी-बिहार के लोग अरविंद केजरीवाल के लिए फर्जी। लेकिन रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिये इनके रिश्तेदार?
अब नहीं चाहिए AAP-दा… pic.twitter.com/daupGJTd0R
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 10, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.js
-दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को बम की धमकी देने के आरोप में 12वीं कक्षा के एक छात्र को हिरासत में लिया है। गुरुवार को करीब 10 शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
-सिंगापुर जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान में शुक्रवार को खराबी आ गई। जिसके बारे में पता लगने के बाद पायलट ने वापस लौटने के लिए चेन्नई हवाई अड्डे से संपर्क किया और विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया। विमान में लगभग 170 यात्री सवार थे।