live updates : कोलकाता रेप मर्डर केस के खिलाफ बंगाल भाजपा ने आज राज्यभर में बंद का आह्वान किया है। जो सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। पल पल की जानकारी…
-बंगाल में आज भाजपा का प्रदर्शन, धरने पर बैठीं भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल।
-भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को अमान्य कर दिया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर रसायन मिश्रित वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वे राज्य की महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थ हैं… हम विरोध जारी रखेंगे।
#WATCH | Kolkata: BJP leader Agnimitra Paul reviews the 12-hour 'Bengal Bandh' called by BJP to protest against the state government. pic.twitter.com/AAvoFWrjuj
— ANI (@ANI) August 28, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js-बंगाल सरकार ने नहीं दी बंद की इजाजत, लोगों से की काम नहीं बंद करने की अपील। राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
-सड़क पर उतरे भाजपा के नेता और कार्यकर्ता।
-कोलकाता, और हावड़ा में दिखा बंद का असर।
-छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज पर भाजपा ने बुलाया बंद।
-बंद के दौरान कई स्थानों पर भाजपा का प्रदर्शन। नॉर्थ 24 परगना में ट्रेन और बाजार बंद कराने की कोशिश।
-रेलवे ट्रेक पर भाजपा कार्यकर्ता, रोकी ट्रेन।
-कूच बिहार में बंद समर्थकों ने बस में की तोड़फोड़।
-पुलिस ने अलीपुरद्वार में प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
-भाजपा द्वारा 12 घंटे का 'बंगाल बंद' बुलाने पर हावड़ा में सरकारी बस के ड्राइवर हेलमेट पहने दिखे।
-बंद की वजह से प्रदेश में बस सेवाएं प्रभावित हुई।
VIDEO | West Bengal: Bus services affected in the state as BJP has called a 12-hour shutdown today. Visuals from Paschim Medinipur.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/GiOFvDVUgp
— Press Trust of India (@PTI_News) August 28, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.jsबंगाल भाजपा ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, नबन्ना अभियान में पुलिस की बर्बरता और राज्य में महिलाओं की असुरक्षा और आरजी कर घटना के विरोध में भाजपा द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के बंगाल बंद का आम जनता पूरी तरह से पालन कर रही है।
ছাত্রদের উপর গতকাল নবান্ন অভিযানে পুলিশি জুলুম এবং রাজ্যের মহিলাদের অসুরক্ষা ও আর জি করের ঘটনার প্রতিবাদে বিজেপির ডাকা ১২ ঘন্টার বাংলা বনধ সাধারণ মানুষ সর্বাত্মক ভাবে পালন করছেন।#ResignMamata #MamataMustResign pic.twitter.com/2YL1Pu4guO
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) August 28, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js
-कोलकाता में पुलिस ने लॉकेट चटर्जी समेत कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। लॉकेट चटर्जी ने कहा कि कुछ नहीं होने वाला है। जितना हिरासत में लेंगे, उतने ही और लोग आएंगे। यह जनता का आक्रोश है। जनता सड़कों पर आई है।
#WATCH पश्चिम बंगाल: पुलिस ने भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी को हिरासत में लिया।
लॉकेट चटर्जी भाजपा के 12 घंटे के 'भारत बंद' के आह्वान के बाद कोलकाता के बाटा चौक पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। pic.twitter.com/0e9CNh86F2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js-पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने विरोध प्रदर्शन किया।
-नार्थ 24 परगना के जिले के भाटपाड़ा में भाजपा नेता की कार पर हमला, हमले वाली जगह से देशी बम भी बरामद।
-बंगाल के बैरकपुर में बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प।
-भाटपाड़ा में भाजपा नेता प्रियांगु पांडेय की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार।
-पुलिस ने भाजपा नेता रूपा गांगुली को हिरासत में लिया।
-भाजपा के बंगाल बंद पर ममता बनर्जी बोलीं, ईडी, सीबीआई सब जालसाज हैं।
-बंगाल को बदनाम करने का षड़यंत्र हैं भाजपा का बंद।
-मणिपुर को अभी भी इंसाफ का इंतजार। मणिपुर की घटना के लिए माफी नहीं मांगती भाजपा।
-इस्तीफा मांगना है तो पीएम मोदी का मांगों।
Kolkata | Amid the 12-hour 'Bengal Bandh' called by BJP today, West Bengal CM Mamata Banerjee says, “We have dedicated this day to the RG Kar doctor. We want justice but BJP today called for a bandh. They don't want justice, they are only trying to defame Bengal.” pic.twitter.com/VHW1p8tpQS
— ANI (@ANI) August 28, 2024