Maharashtra news : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक टैक्सी चालक और चार यातायात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी ने 56 वर्षीय महिला की जान बचा ली, जो अटल सेतु से अरब सागर में गिरने वाली थी।
दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले पुल पर नाटकीय ढंग से महिला को बचाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है। शुक्रवार को रात करीब सात बजे मुलुंड निवासी रीमा मुकेश पटेल एक टैक्सी से अटल सेतु पहुंची और न्हावा शेवा की ओर गाड़ी रुकवाई। वह पुल के किनारे की रेलिंग पर बैठ गई।
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में टैक्सी चालक को महिला के बगल में खड़े हुए देखा जा सकता है। इसके बाद पुलिस का एक गश्ती वाहन वहां रुकता है। पुलिस को देखकर महिला हड़बड़ा जाती है और अचानक समुद्र में गिरने लगती है।
अटल सेतूवर एक ५६ वर्षीय महिला उडी घेवून आत्महत्येचा प्रयत्न करत असताना नावाशेवा वाहतूक विभागाचे @Navimumpolice पो.ना. शिरसाठ, पो ना. किरण मात्रे, पोलीस शिपाई यश सोनवणे व पो शि. मयूर पाटील यांनी प्रसंगावधान दाखवत पुलाच्या रेलिंगवरून उडी घेवून महिलेचे प्राण वाचविले. त्याबद्दल मी… pic.twitter.com/WpWxJwcDJF
— पोलीस आयुक्त, बृहन्मुंबई – CP Mumbai Police (@CPMumbaiPolice) August 16, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.jsवीडियो में दिखाई देता है कि टैक्सी चालक चंद सेकंड के भीतर नीचे गिर रही महिला के बाल पकड़ लेता है। तभी चार पुलिसकर्मी दौड़कर आते हैं और रेलिंग पर चढ़ जाते हैं। एक पुलिसकर्मी नीचे झुक जाता है और महिला को किसी तरह पकड़ लेता है। इसके बाद चारों पुलिसकर्मी धीरे-धीरे खींचकर महिला को ऊपर ले आते हैं।
महिला ने कहा है कि वह पुलिस को नजदीक आता देखकर हड़बड़ाहट में संतुलन खो बैठी। न्हावा शेवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।