नागपुर में 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, 2 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज



25 year old girl raped in Nagpur : नवी मुंबई पुलिस ने 25 वर्षीय एक युवती से कई बार कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने 15 जनवरी, 2021 को नागपुर में युवती से दुष्कर्म किया और 27 जनवरी को अपने दोस्त के साथ मिलकर फिर से दुष्कर्म किया। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ALSO READ: इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती कर कार में दुष्कर्म कर वीडियो बनाया

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। खांडेश्वर थाने के अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 2021 में हुए कथित दुष्कर्म के लिए रविवार को तत्कालीन भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।

ALSO READ: दिल्ली में बंदूक दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म, पांचवीं मंजिल से नीचे फेंका

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, एक आरोपी ने 15 जनवरी, 2021 को नागपुर में युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और 27 जनवरी को अपने दोस्त के साथ मिलकर फिर से दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि शिकायत और प्राथमिकी दर्ज करने में देरी का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour



Source link

Leave a Reply

Back To Top