WAVES 2025: दुनिया के कंटेंट, फैशन और अध्यात्म पर छाने को तैयार है भारत : नीता अंबानी


•नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) न्यूयॉर्क के लिंकन सेंटर में मनाएगा 'ग्रेंड इंडियन वीकएंड'

 

मुंबई। देश के सबसे बड़े मीडिया व एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक जियोस्टार की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने यकीन दिलाया कि जल्द ही भारतीय कला व शिल्प दुनिया के सौंदर्यशास्त्र या फैशन को आकार देने लगेगा। उन्होंने कहा कि न केवल फैशन, चिकित्सा, अध्यात्म बल्कि नृत्य और भारतीय कहानियां भी विश्व मानचित्र पर अपनी जगह बना लेंगी।ALSO READ: नीता अंबानी को मैसाचुसेट्स की गवर्नर ने किया सम्मानित

 

नीता अंबानी का WAVES 2025 में उद्बोधन : नीता अंबानी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में बोल रही थीं। 'Taking Indian Culture to the World' विषय पर बोलते हुए नीता अंबानी ने उन भारतीयों की याद दिलाई, जो अपनी जड़ों को बिना भूले विश्व मंचों पर भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। संगीत में अनुष्का शंकर और ऋषभ शर्मा, व्यंजनों में विकास खन्ना और सिनेमा में प्रियंका चोपड़ा जैसे युवा दुनियाभर में भारतीयता का संदेश फैला रहे हैं।ALSO READ: WAVES 2025 में बोले मुकेश अंबानी, अगले दशक में 100 अरब डॉलर का होगा भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग

 

हम भारत की आत्मा को दुनिया के सामने रखेंगे : साथ ही नीता अंबानी ने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित लिंकन सेंटर में सितंबर में होने वाले 'ग्रेंड इंडियन वीकएंड' की भी जानकारी साझा की। यह वीकएंड 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' की और से मनाया जाएगा जिसमें भारतीय कला व संस्कृति को दुनिया के सामने रखा जाएगा। नीता ने बताया कि हम भारत की आत्मा को दुनिया के सामने रखेंगे। हमारी कलाएं, कारीगर, हमारे बुनकर, हमारे गीत और नृत्य, हमारा फैशन, हमारा स्वादिष्ट भोजन यहां सभी कुछ होगा।ALSO READ: कंटेंट, आबादी और टेक्नोलॉजी के दम पर भारत बनेगा एंटरटेनमेंट का ग्लोबल हब : मुकेश अंबानी

 

हमारी आवाज फिर से मजबूत हो रही : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि सदियों से भारत ने दुनिया को अपने बुद्धि, बल और सुंदरता से चकित किया है, पर कहीं-न-कहीं हमारी आवाज नरम पड़ रही थी लेकिन अब यह फिर से मजबूत हो रही है। हम अपने प्रधानमंत्री मोदीजी के प्रति बहुत आभारी हैं जिनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व ने विश्व मंच पर भारत की आवाज को फिर से उठाया है। योग से लेकर डिजिटल समावेशन तक, सांस्कृतिक कूटनीति से लेकर जी-20 और वेव्स तक आज भारत की भावना दुनिया को पहले से कहीं ज्यादा प्रेरित कर रही है।

 

Edited by: Ravindra Gupta



Source link

Leave a Reply

Back To Top