लुनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनी बनाएगा 8 लाख महिलाओं को उद्यमी, देश में 50 लाख रोज़गार सृजन में निभाएगा अहम भूमिका


📍 इंदौर, 1 मई 2025 | विशेष संवाददाता

मजदूर दिवस के अवसर पर लुनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनी ने एक महत्त्वाकांक्षी कार्यक्रम की घोषणा की है, जिसके तहत देशभर की *8 लाख महिलाओं को उद्यमिता से जोड़कर* उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इस पहल के माध्यम से *लगभग 50 लाख रोज़गारों का सृजन* करने का लक्ष्य रखा गया है।

ग्रुप के चेयरपर्सन *विनायक लुनिया* ने इस अवसर पर कहा कि, “मजदूर वही है जो मेहनत करता है, चाहे वह गरीब हो या संपन्न — फर्क सिर्फ उसकी कार्यशैली का होता है। देश और दुनिया की प्रगति मेहनतकश लोगों की ईमानदार मेहनत का ही परिणाम है।”

उन्होंने आगे बताया कि लुनिया विनायक ग्रुप हैंडीक्राफ्ट, हर्बल प्रोडक्ट्स और भारतीय मसालों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए देश की लाखों महिलाओं को एक्सपोर्ट व्यवसाय से जोड़ने जा रहा है। यह महिलाएं न केवल स्वयं का उद्यम प्रारंभ करेंगी बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

*”नारी शक्ति” कार्यक्रम* के अंतर्गत महिलाओं को सभी आवश्यक सरकारी पंजीयन, व्यावसायिक प्रशिक्षण, तथा निर्यात प्रक्रिया से परिचित करवाया जाएगा। साथ ही, उनके लिए विशेष प्रशिक्षण कोर्स भी चलाए जाएंगे, जिससे वे कुशल उद्यमी बन सकें।

विनायक लुनिया ने कहा कि हमारा लक्ष्य वित्तीय वर्ष *2025-26 तक देश में 50 लाख नए रोज़गारों का सृजन* करना है, जिसके लिए हमारी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को जोड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं।

उन्होंने यह भी कहा, “जब-जब देश को ज़रूरत पड़ी है, तब-तब नारियों ने माँ दुर्गा का रूप लेकर समाज और राष्ट्र का उद्धार किया है। आज की नारी भी देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।”

 


Discover more from SD NEWS AGENCY

Subscribe to get the latest posts sent to your email.



Source link

Leave a Reply

Back To Top