कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप


कांग्रेसी विधायक साहब सिंह गुर्जर पर महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित आदिवासी महिलाओं ने कांग्रेसी विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक इन महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर वे अपने क्षेत्र के विधायक के पास पहुंची थीं।

ALSO READ: Rajendra Nagar Accident के बाद खुली प्रशासन की नींद, दृष्टि IAS कोचिंग की बेसमेंट में चलने वाली क्लास सील, 13 अवैध कोचिंग सेंटर पर भी कार्रवाई
महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब उनके द्वारा विधायक साहब सिंह को इस समस्या की जानकारी दी जा रही थी। इसी दौरान विधायक ने उन महिलाओं के साथ भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर दी। महिलाएं ग्वालियर जिले की मउ पहाड़ी क्षेत्र की रहने वाली हैं। विधायक साहब सिंह गुर्जर से अपनी समस्या के समाधान के लिए करीब 6 से 8 महिलाएं पहुंची थीं।



Source link

Leave a Reply

Back To Top