रामबन में बादल फटने से तबाही, 3 की मौत, 100 से अधिक लोगों को बचाया गया


ramban

Ramban news in hindi : जम्मू कश्मीर में रामबन जिले के धर्म कुंड गांव में रविवार को बादल फटने के कारण अचानक बाढ़ आ गई। हादसे में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई वाहन पानी में बह गए। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ प्रभावित गांव में प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

 

धर्म कुंड गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 40 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। बादल फटने और लगातार बारिश के बावजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फंसे हुए 100 से अधिक ग्रामीणों को बचाया। एक जलाशय के उफान पर होने के कारण कई वाहन बह गए।

https://platform.twitter.com/widgets.js

अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं जिनके कारण यातायात को रोक दिया गया।

यातायात विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि नाशरी और बनिहाल के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

 

उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर बारिश जारी है और लोगों को मौसम में सुधार होने तथा सड़क साफ होने तक मुख्य सड़क पर यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

edited by : Nrapendra Gupta
photo courtesy: social media 



Source link

Leave a Reply

Back To Top