LIVE: खरगे की पटना रैली रद्द, बस्तर में करेंगे जनसभा


kharge
Latest News Today Live Updates in Hindi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज यानी रविवार को बिहार के बक्सर जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वे पटना में भी रैली को संबोधित करने वाले थे ले‍किन इसे रद्द कर दिया गया है। पल पल की जानकारी… 

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बक्सर के दलसागर स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह बक्सर में जनसभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे क्योंकि शाम को उनके कुछ कार्यक्रम निर्धारित हैं। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले खरगे का बिहार दौरा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

कांग्रेस की बिहार इकाई के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बक्सर में रैली के बाद पटना में भी एक सभा को संबोधित करने वाले थे लेकिन इसे रद्द कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Back To Top