Yogi Adityanath tributes Rana Sanga : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजपूत शासक राणा सांगा की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी वीरता सदियों तक भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, धर्मरक्षा हेतु समर्पित रहे परम प्रतापी राणा सांगा की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन! उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति और त्याग की प्रतीक उनकी यशगाथा इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका शौर्य युगों-युगों तक भारतभूमि को स्वाभिमान से सिंचित करता रहेगा।
धर्मरक्षा हेतु समर्पित रहे परम प्रतापी राणा सांगा जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन!
राष्ट्रभक्ति और त्याग की प्रतीक उनकी यशगाथा इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।
उनका शौर्य युगों-युगों तक भारतभूमि को स्वाभिमान से सिंचित करता रहेगा।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 12, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.jsराणा सांगा की जयंती मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कई क्षत्रिय समूह एकत्रित हो रहे हैं। आगरा में भी एक ऐसा ही आयोजन होना है। इसे लेकर आगरा में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
इससे पहले आठ अप्रैल को 35 से अधिक क्षत्रिय समूहों ने लखनऊ में एकत्र होकर राजपूत राजा राणा सांगा को देशद्रोही कहे जाने संबंधी समाजवादी पार्टी सांसद रामजी लाल सुमन के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।
edited by : Nrapendra Gupta