कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या


Crime
Canada news in hindi : कनाडा के ओटावा शहर के निकट एक भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। ओटावा में स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया कि यह घटना रॉकलैंड में हुई।

 

उच्चायोग ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ओटावा के निकट रॉकलैंड में चाकू घोंपकर एक भारतीय नागरिक की हत्या किए जाने की घटना से हम बहुत दुखी हैं। पुलिस ने बताया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। हम स्थानीय सामुदायिक संगठन के माध्यम से शोक संतप्त परिजन को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए निकट संपर्क में हैं।

 

सीटीवी न्यूज के अनुसार, ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से ठीक पहले रॉकलैंड में लालोंडे स्ट्रीट के पास गोलीबारी की घटना हुई। यह स्थल ओटावा शहर से लगभग 40 किलोमीटर पूर्व में है।

 

पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर क्या आरोप लगाए गए हैं। ओपीपी ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है। चूंकि हम जांच के शुरुआती चरण में हैं, इसलिए कोई और जानकारी नहीं दी जा सकती।

edited by : Nrapendra Gupta 



Source link

Leave a Reply

Back To Top