Latest News Today Live Updates in Hindi: मशहूर फिल्म अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में निधन हो गया। देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर मनोज कुमार को भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। पल पल की जानकारी…
लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास हुआ वक्फ संशोधन बिल। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून।
#parliamentupdate #RajyaSabha passes The Waqf (Amendment) Bill, 2025 and The Mussalman Wakf (Repeal) Bill, 2025.#WaqfAmendmentBill #WaqfBill #WaqfBoard #Waqf @KirenRijiju pic.twitter.com/W0VvscLB5e
— SansadTV (@sansad_tv) April 3, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.js
मशहूर फिल्म अभिनेता मनोज कुमार ने 87 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर मनोज कुमार को भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। मनोज कुमार ने उपकार, क्रांति, पूरब और पश्चिम, रोटी, कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों में काम किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लिजेंडरी एक्टर और फिल्म निर्माता मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, दिग्गज अभिनेता एवं फिल्म निर्माता मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुखी हूं। वह भारतीय सिनेमा के आदर्श थे जिन्हें देशभक्ति की उनकी भावना के लिए विशेष रूप से याद किया जाता था और यह उनकी फिल्मों में भी झलकता था।
Deeply saddened by the passing of legendary actor and filmmaker Shri Manoj Kumar Ji. He was an icon of Indian cinema, who was particularly remembered for his patriotic zeal, which was also reflected in his films. Manoj Ji's works ignited a spirit of national pride and will… pic.twitter.com/f8pYqOxol3
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.jsफिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा कि सुबह 3:30 बजे उनका देहांत हो गया है। हम सब बहुत दुख में हैं। आज फिल्म जगत को बहुत नुकसान हुआ है। आज उनकी फिल्में नए लोगों के लिए प्रेरणा हैं। उनका अंतिम संस्कार कल 12 बजे किया जाएगा। आज उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही रखा जाएगा।