Gold Smuggling में रन्या राव की कैसे मदद करता था साहिल जैन, DRI ने किया खुलासा



जौहरी साहिल सकारिया जैन ने कन्नड़ अभिनेत्री हर्षवर्धिनी रन्या उर्फ रन्या राव को तस्करी के 49.6 किलोग्राम सोने को खपाने में सहायता की। राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने यह जानकारी दी। इस सोने की कीमत 40.14 करोड़ रुपए आंकी गई है। डीआरआई की रिमांड नोट के अनुसार, जैन ने न केवल इस अवैध लेनदेन को अंजाम देने में मदद की, बल्कि तस्करी की कमाई का हवाला के जरिए अंतरण करने में भी सहयोग दिया।

 

जैन को सोने की तस्करी में रन्या की मदद करने को लेकर 26 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और उसे सात अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

डीआरआई ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि साहिल जैन ने रन्या की लगभग 49.6 किलोग्राम सोने (कीमत 40,13,59,374 रुपये) को खपाने में सहायता की। साहिल ने यह भी स्वीकार किया है कि उसने हवाला के जरिए दुबई में 38,39,97,000 रुपये और बेंगलुरु में 1,73,61,787 रुपये की धनराशि भेजने में रन्या की मदद की थी।।”

डीआरआई ने कहा कि जैन ने प्रत्येक लेन-देन के लिए 55,000 रुपए का कमीशन लेने की बात स्वीकार की है।

 

डीआरआई ने कहा कि साहिल सकारिया जैन के दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप से मिले सबूतों से यह स्पष्ट होता है कि उसने रन्या द्वारा भारत में भारत में सोने की तस्करी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”

ALSO READ: पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामला, जानिए अब तक का घटनाक्रम

एजेंसी के अनुसार, जनवरी 2025 में जैन ने रन्या को 14.568 किलोग्राम सोने (मूल्य 11.56 करोड़ रुपये) को खपाने और 11.01 करोड़ रुपये दुबई में हवाला के माध्यम से भेजने में मदद की। इसके अलावा, उसने बेंगलुरु में 55 लाख रुपये स्थानांतरित करने की बात स्वीकार की।

 

फरवरी में, जैन ने रन्या को 13.433 किलोग्राम सोने (मूल्य 11.81 करोड़ रुपये) को खपाने में मदद की। इसी महीने, उसने 11.25 करोड़ रुपये हवाला के जरिए दुबई भेजे और 55.81 लाख रुपये रन्या को बेंगलुरु में दिए।

ALSO READ: मानहानि मामला : आतिशी और संजय सिंह को राहत, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की याचिका खारिज

रन्या को तीन मार्च को दुबई से लौटने के तुरंत बाद केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। वह कर्नाटक में डीजीपी रैंक के एक अधिकारी की बेटी है। डीआरआई अधिकारियों ने उसके पास से 14.7 किलोग्राम सोना जब्त किया था। भाषा Edited by: Sudhir Sharma



Source link

Leave a Reply

Back To Top