Latest News Today Live Updates in Hindi: दिल्ली विधानसभा में आज सत्र के तीसरे दिन भारी हंगामा हुआ। आज सदन में आबकारी मामले में पेश कैग रिपोर्ट पर चर्चा चल रही है। इस बीच दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने आप विधायकों को सदन में जाने से रोकने पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। आप विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठ गए। पल पल की जानकारी…
-दिल्ली विधानसभा में आबकारी नीति मामले में कैग रिपोर्ट पर होगी चर्चा, निलंबन के खिलाफ सदन के बाहर प्रदर्शन करेंगे आप विधायक।
-भाजपा विधायक मोहनसिंह बिष्ट का दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर बनना लगभग तय।
-असम के मोरीगांव में आधीरात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां रात करीब 2.25 बजे लोगों को धरती हिलती महसूस हुई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज की गई है। महाकुंभ का औपचारिक समापन आज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज में स्वास्थ्य और सफाईकर्मियों का सम्मान करेंगे।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में आयोजित मानवता का 'महायज्ञ', आस्था, एकता और समता का महापर्व महाकुम्भ-2025, प्रयागराज आज महाशिवरात्रि के पवित्र स्नान के साथ ही अपनी पूर्णाहुति की ओर अग्रसर है।
13 जनवरी, पौष पूर्णिमा से प्रारंभ महाकुम्भ-2025, प्रयागराज…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 26, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.jsआप नेता आतिशी का दावा, आप विधायकों को विधानसभा परिसर में एंट्री से रोका गया। भाजपा के सरकार में आते ही तानाशाही। ऐसा दिल्ली विधानसभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ। जय भीम के नारों पर विधायकों को निलंबित किया गया।
भाजपा वालों ने सरकार में आते है तानाशाही की हदें पार कर दी।
‘जय भीम’ के नारे लगाने के लिए तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन से निलंबित किया। और आज “आप” विधायकों को विधान सभा परिसर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा।
ऐसा दिल्ली विधान सभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि…
— Atishi (@AtishiAAP) February 27, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.js
दिल्ली विधानसभा के बाहर जबरदस्त हंगामा। आतिशी समेत आप विधायकों को विधानसभा में एंट्री से रोका गया। आप विधायकों ने जमकर की नारेबाजी। धरने पर बैठे आप विधायक।
#WATCH | Delhi Assembly LoP and AAP leader Atishi outside the Assembly premises; she alleges that Police are not letting AAP MLAs into Assembly premises on the order of the Speaker pic.twitter.com/XJnNIAbk91
— ANI (@ANI) February 27, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.js
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में अच्छा काम करने वाले सफाईकर्मियों का सम्मान किया।
-दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक नीलम पहलवान ने नजफगढ़ का नाम बदलकर नागरगढ़ करने की मांग की। भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने किया समर्थन।