Latest News Today Live Updates in Hindi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर मुलाकात के लिए समय मांगा। पल पल की जानकारी…
-चंडीगढ़ में आज शाम केंद्र सरकार और किसानों के बीच दूसरी बार बैठक होने जा रही है। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हो सकते हैं। इससे पहले 14 फरवरी को हुई बैठक बेनतीजा रही थी।
-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी; बिहार समेत 13 राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट
प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ 2025 में पावन डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है। अब तक 59 करोड़ ने किया कुंभ स्नान। मेला 26 फरवरी तक चलेगा। इस बीच प्रयागराज में 24 फरवरी को होने वाली बोर्ड परीक्षा आगे बढ़ा दी गई है। यह परीक्षा अब 9 मार्च को होगी।
आज भाजपा अध्यक्ष जेप नड्डा भी महाकुंभ आ रहे हैं। वे संगम पर आस्था की डुबकी लगाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज प्रयागराज में है। वे संगम के साथ ही लेटे हनुमान और अक्षय वट भी जाएंगे।
-छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक कार पुलिया से नीचे गिर गई जिससे एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। कार सवार लोग कर्नाटक के बेंगलुरु से महाकुंभ मेले में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे।
-जेल में बंद एक कैदी द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने की योजना के संबंध में 23 फरवरी को AAP विधायक दल से मिलने का समय मांगा है।
पूर्व मुख्यमंत्री व AAP की वरिष्ठ नेता @AtishiAAP जी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को चिट्ठी लिखकर, BJP द्वारा दिल्ली की महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये देने की योजना को मंजूरी ना देने पर 23 फरवरी को AAP विधायक दल के साथ बैठक की मांग की‼️ pic.twitter.com/1SOiHWnETh
— AAP (@AamAadmiParty) February 22, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.jsदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की।
Hon'ble CM of Delhi, Smt. @gupta_rekha, met Hon'ble PM Shri @narendramodi. pic.twitter.com/L7onNzvA1l
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) February 22, 2025